New Delhi News (05 February 2026): 12वीं अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी, सम्मेलन एवं कन्वेंशन PlastIndia 2026 में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी परिसर का निरीक्षण किया और प्लास्टिक उद्योग में हो रहे तकनीकी विकास, रीसाइक्लिंग मॉडल और सर्कुलर इकोनॉमी से जुड़ी आधुनिक पहलों का अवलोकन किया। इस दौरान उद्योग प्रतिनिधियों ने पर्यावरण अनुकूल तकनीकों और सतत उत्पादन से जुड़े नवाचारों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
प्रदर्शनी के दौरान जिम्मेदार उत्पादन, शत प्रतिशत रीसाइक्लिंग और हरित तकनीकों पर आधारित स्टॉल्स खास आकर्षण का केंद्र रहे। PlastIndia 2026 में देश-विदेश से आए उद्योग विशेषज्ञों, स्टार्टअप्स और निवेशकों ने अपने उत्पादों और समाधानों को प्रस्तुत किया, जिससे भारत के प्लास्टिक उद्योग की वैश्विक क्षमता को दर्शाया गया।
इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिम्मेदार उत्पादन, शत प्रतिशत रीसाइक्लिंग, नवाचार और पर्यावरण अनुकूल समाधान प्लास्टिक उद्योग को भारत की आर्थिक प्रगति का सशक्त स्तंभ बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्कुलर इकोनॉमी के सिद्धांतों को अपनाकर उद्योग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभा सकता है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार स्वच्छ, हरित और विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, बिना गारंटी ऋण, स्टार्टअप और नवाचार को प्रोत्साहन देकर उद्योग और उद्यमिता को मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर पर PlastIndia के अध्यक्ष रविश कामत और पार्षद प्रवेश वाही जी भी मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।