Noida पोस्टमार्टम हाउस का वायरल वीडियो बना बड़ा सवाल | अब क्या है नया मामला?
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (05 फरवरी 2026): नोएडा के सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस (Postmortem House) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें परिजनों को खुद शव (Body) पैक करते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि पोस्टमार्टम हाउस की ओर से न तो बॉडी पैक करने के लिए कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं और न ही इसके लिए किसी कर्मी (Staff) की उचित व्यवस्था है, जिसके चलते परिजनों को खुद ही यह प्रक्रिया करनी पड़ रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Chief Medical Officer) डॉक्टर नरेंद्र कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन कॉल रिसीव नहीं किया है, इस मामले पर उनका आधिकारिक जवाब (Official Response) प्राप्त होता है तो उसे खबर में अपडेट किया जाएगा।
पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्थाओं को लेकर यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी साफ-सफाई (Cleanliness) और अव्यवस्था को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं, जिसके बाद कुछ समय के लिए हालात में सुधार हुआ था। लेकिन ताजा वायरल वीडियो एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था (Health System) और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि ऐसी संवेदनशील जगह पर बुनियादी सुविधाओं की कमी बेहद चिंताजनक है और तत्काल सुधार की आवश्यकता है।
अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग (Health Department) इस वायरल वीडियो पर क्या संज्ञान लेता है और पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।