हेरिटेज सिटी समेत 25 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त | Yamuna Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (04/02/2026): यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने 4 फरवरी 2026 को व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत हेरिटेज सिटी और राया अर्बन सेंटर जैसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़ी लगभग 25 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। यह भूमि ग्राम पिपरौली खादर, अरुवा खादर तथा पानी गांव खादर क्षेत्र में स्थित है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान मथुरा के हेरिटेज सिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध होटल और ढाबों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा यमुना नदी के किनारे लगभग दो हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर भी बुलडोजर चलाया गया। हेरिटेज सिटी के कोर एरिया अंतर्गत ग्राम अरुवा खादर और ग्राम पिपरौली खादर में बनाई जा रही दो बड़ी अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह हटाया गया।
गौरतलब है कि हेरिटेज सिटी प्रदेश के मुख्यमंत्री का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जहां नियमों को दरकिनार कर होटल, ढाबे और अन्य व्यावसायिक निर्माण किए जा रहे थे। प्राधिकरण ने इसे गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

यह ध्वस्तीकरण अभियान यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर शिव अवतार सिंह, अभिषेक शाही और कृष्ण गोपाल त्रिपाठी की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम मांट रितु सिरोही और क्षेत्राधिकारी पी. सिंह के नेतृत्व में 11 थानों की पुलिस फोर्स, भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और अभियान सायं 6 बजे तक चला। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।