DDRWA फेडरेशन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ से की मुलाकात, समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (03/02/2026): डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन (DD RWA Federation) का एक प्रतिनिधिमंडल आज मंगलवार को अध्यक्ष एन. पी. सिंह के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) पहुँचा, जहाँ प्रतिनिधिमंडल ने एसीईओ सौम्या श्रीवास्तव एवं एसीईओ श्रीलक्ष्मी से मुलाकात कर जनपद गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) से जुड़ी प्रमुख मूलभूत समस्याओं को उनके समक्ष रखा।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में नोएडा के सेक्टर-150 में हुई गंभीर घटना के दौरान सामने आई शासन-प्रशासन व प्राधिकरण स्तर की अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्थाओं की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। इस संबंध में डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन की ओर से एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा गया।
बैठक में इन प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा
▪️ क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन
किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए प्राधिकरण स्तर पर क्विक रिस्पॉन्स टीम के गठन की माँग की गई। साथ ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बनी हाई-राइज़ सोसाइटियों, बड़े गड्ढों, आगजनी और सेक्टर-150 जैसी घटनाओं से निपटने के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
इस पर एसीईओ सौम्या श्रीवास्तव ने बताया कि इस विषय में तीनों प्राधिकरणों की बैठक हो चुकी है और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा भी निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एनडीआरएफ/एसडीआरएफ का एक सेंटर ग्रेटर नोएडा में शीघ्र खोला जाएगा, जिसके लिए संभवतः फरवरी माह में भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी।
टीम में लगभग 30 अधिकारी-कर्मचारी होंगे और सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध रहेंगे। हेलीकॉप्टर प्रस्ताव को सीईओ के समक्ष रखकर बोर्ड मीटिंग में चर्चा के लिए भेजा जाएगा।
▪️ सड़क व यू-टर्न सुधार
सभी सर्किल इंजीनियरों को सड़कों और यू-टर्न का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
▪️ नालों की सुरक्षा व्यवस्था
शहर के नालों को कवर करने के लिए नालों के किनारे कम से कम तीन फीट ऊँची नाटो वॉल बनाए जाने के निर्देश सभी इंजीनियरों को दिए गए, जिससे दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
▪️ जलभराव की समस्या
जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सभी सर्किल इंजीनियरों को सर्वे कर आवश्यक कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए।
▪️ शहर-गांव आवागमन व ईवी बस सेवा
नोएडा-ग्रेटर नोएडा-यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में शहर व गांवों के बीच बेहतर आवागमन के लिए तीनों प्राधिकरणों ने संयुक्त प्रस्ताव तैयार कर लिया है। एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही 20 ईवी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
▪️ सिटीजन चार्टर लागू करने पर सहमति
बैठक में बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिटीजन चार्टर शीघ्र लागू किया जाएगा।
इस दौरान एसीईओ सौम्या श्रीवास्तव ने एसीईओ प्रेरणा से परिवहन से जुड़े विषयों पर टेलीफोनिक वार्ता भी की।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे उपस्थित
डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन अध्यक्ष एन. पी. सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महासचिव शेर सिंह भाटी, सतबीर मुखिया, ममता तिवारी, सतपाल नागर एवं श्रीपाल फौजी बैठक में शामिल रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।