बजट कितना हितकारी?, नोएडा विधायक पंकज सिंह की प्रतिक्रिया | Union Budget 2026
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (03/02/2026): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 (Union Budget 2026-27) को लेकर देशभर के जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में नोएडा विधायक पंकज सिंह ने बजट को हर वर्ग के लिए सशक्त और दूरदर्शी बताया है।
नोएडा विधायक पंकज सिंह (Noida MLA Pankaj Singh) ने कहा कि “आज का बजट समाज के प्रत्येक वर्ग को आर्थिक शक्ति प्रदान करते हुए देश के विकास को नई गति देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार यह बजट आत्मनिर्भर भारत का एक मजबूत ब्लूप्रिंट है, जो 7 प्रतिशत विकास दर के लक्ष्य के साथ निवेश, विनिर्माण और सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ आधार प्रदान करता है।”
आगे विधायक पंकज सिंह कहा कि इस बजट में किसान, गरीब, युवा, महिलाएं और बच्चों के साथ-साथ MSME, स्टार्टअप, नवाचार, बायोफार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्रीटेक और अवसंरचना जैसे क्षेत्रों को विशेष रूप से गति दी गई है।
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने बजट की प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को मजबूती देता है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है और सबका साथ–सबका विकास की भावना को साकार करता है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन में तैयार किया गया यह पहला बजट, भारत की अर्थव्यवस्था को समावेशी, सतत और भविष्योन्मुखी दिशा प्रदान करता है।
अंत नोएडा विधायक पंकज सिंह में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस जनकल्याणकारी बजट के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।