GIMS में कैंसर के खिलाफ जनांदोलन, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने की सराहना

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (03/02/2026): राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) के सहयोग से सोमवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित “Run to Save Lives Marathon” में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

इस अवसर पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने कहा कि यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता, जीवन रक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ा एक सशक्त अभियान है। कैंसर सर्वाइवर्स की भावनात्मक और कहानियां, युवाओं की ऊर्जावान भागीदारी तथा समाज के हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता यह स्पष्ट करती है कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

जेवर विधायक ने इस अभियान में Honda India Foundation द्वारा दिए गए योगदान की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट संस्थानों की ऐसी सहभागिता सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की प्रेरक मिसाल है।

विधायक धीरेन्द्र सिंह आगे कहा कि राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) द्वारा एक मेडिकल बस संचालित की जाएगी, जो गांव-गांव जाकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच करेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर जांच, निदान और उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा, जिससे अनेक लोगों का जीवन सुरक्षित किया जा सकेगा।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए Astitva Foundation, चिकित्सकों, खिलाड़ियों एवं सभी सहभागियों को बधाई देते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन स्वस्थ, जागरूक और संवेदनशील भारत के निर्माण की दिशा में निश्चित रूप से प्रेरणास्रोत सिद्ध होंगे।

इस मौके पर राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डायरेक्टर राकेश गुप्ता, जीबीयू के रजिस्ट्रार चंदर कुमार सिंह तथा विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता वरुण सिंह भाटी भी उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।