इंटीरियर के नाम पर करीब 94 लाख की ठगी का खुलासा, कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (02/02/2026): कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने इंटीरियर कार्य (Interior Work) के नाम पर लोगों से करीब 94 लाख रुपये की ठगी (Fraud) करने वाले मामले का खुलासा करते हुए थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा i Home Master Private Limited के डायरेक्टर गुड्डू आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 06 मॉनीटर, 06 सीपीयू, 06 कीबोर्ड और 01 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने अपनी कंपनी के माध्यम से लगभग 20 लोगों से इंटीरियर कार्य के नाम पर अनुबंध (Agreement) कर उनसे करीब दो करोड़ रुपये वसूले, जबकि अब तक की जांच में लगभग 94 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई है। ग्राहकों को झूठे आश्वासन देकर न तो समय पर कार्य शुरू किया गया और न ही पूरा किया गया। पैसे वापस मांगने पर पीड़ितों के साथ गाली-गलौज, धमकी (Threat) और अभद्र व्यवहार किया जाता था।
ग्रेटर नोएडा स्थित एक फ्लैट के इंटीरियर कार्य के लिए भी लगभग 10 लाख रुपये लेने के बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया। पीड़ितों की शिकायत पर थाना सेक्टर-63 में मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त 50 से 60 प्रतिशत अग्रिम राशि लेकर घरों और फ्लैटों में तोड़फोड़ (Demolition) कराता था, जिससे ग्राहक किसी अन्य इंटीरियर डिज़ाइनर के पास न जा सके।
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि कुछ अधूरे कार्यों को सोशल मीडिया (Social Media Promotion) पर प्रचारित कर नए ग्राहकों को फंसाया जाता था, जबकि ग्राहकों से प्राप्त धनराशि को अभियुक्त अपने निजी शौक में खर्च करता था।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मूल रूप से बिहार के मधेपुरा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में चिपियाना खुर्द, थाना बिसरख क्षेत्र में निवास कर रहा था। मामले में दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं और अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।