Noida Authority के CEO से फोनरवा प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (02/02/2026): फेडरेशन ऑफ नोएडा रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कृष्ण करुणेश से मुलाकात कर विभिन्न सेक्टरों में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों (Development Works) का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान अलग-अलग सेक्टरों की आरडब्ल्यूए से जुड़े अधूरे कार्यों की विस्तृत सूची प्राधिकरण को सौंपी गई।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और महासचिव के. के. जैन ने कहा कि सेक्टर स्तर पर विकास कार्यों के लंबे समय से लंबित रहने से नोएडा के समग्र विकास (Overall Development) पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं में सुधार महसूस हो सके।
प्रतिनिधिमंडल ने “नोएडा आपके द्वार” कार्यक्रम को आरडब्ल्यूए के सहयोग से दोबारा शुरू करने का भी आग्रह किया। फोनरवा का कहना था कि इस पहल से स्वच्छता (Cleanliness), जन-जागरूकता (Public Awareness) और नागरिक सहभागिता (Citizen Participation) को बढ़ावा मिलता है, जिससे स्थानीय समस्याओं के समाधान में तेजी आती है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश ने जानकारी दी कि कई लंबित विकास कार्यों के टेंडर (Tender Process) की प्रक्रिया प्रगति पर है और शेष कार्यों पर भी शीघ्र प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आरडब्ल्यूए के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए समन्वय से काम करने का आश्वासन दिया।
बैठक में फोनरवा के कोषाध्यक्ष पवन यादव, विजय कुमार भाटी, एडवोकेट लाटसाहब लोहिया, संजय चौहान, विनोद शर्मा, जी. एस. सचदेवा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।