टीआईसीए, वेनलो, नीदरलैंड्स में Expo Bazar के नए शो-रूम का शुभारंभ

दिल्ली/एनसीआर, 02 फरवरी 2026: हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) – एक्सपो बाज़ार ने आज टीआईसीए वेनलो में अपना पहला एक्सपो बाज़ार शो-रूम प्रारंभ किया । टीआईसीए वेनलो, नीदरलैंड्स के वेनलो शहर में स्थित यूरोप के प्रमुख बी2बी लाइफस्टाइल एवं इंटीरियर परचेज़िंग सेंटर्स में से एक है । एक्सपो बाज़ार एक क्रॉस-बॉर्डर बी2बी प्लेटफॉर्म है, जिसने यूरोप और यूएसए में शो-रूम स्थापित करने के बाद अब यूरोपीय बाजार में अपनी उपस्थिति को और विस्तार दिया है, जिससे यूरोपीय संघ के बड़ी संख्या में खरीदारों को भारत से बी2बी सोर्सिंग के नए अवसर प्राप्त होंगे । यह रणनीतिक विस्तार एक्सपो बाज़ार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत भारत से चयनित और उत्कृष्ट रूप से क्यूरेटेड उत्पादों का एक बेजोड़ संग्रह यूरोप के मूल्यवान खरीदारों की पसंद के अनुरूप प्रस्तुत किया जा रहा है ।

रिटेलर्स और होलसेलर्स के लिए एक्सपो बाज़ार के बी2बी वेनलो शो-रूम के शुभारंभ अवसर पर ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना; ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक और आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार; टीआईसीए पीडब्ल्यू मार्केट्स के मालिक:- मार्टिन क्लिट्यूर; रॉबर्ट सेगर्स, रोगियर उइवेल; ईपीसीएच के चीफ कंवीनर अवधेश अग्रवाल; ईपीसीएच के प्रशासनिक समिति के सदस्य रवि के. पासी; ईपीसीएच के राजेश रावत, कार्यकारी निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

एक्सपो बाज़ार के वेनलो शो-रूम का शुभारंभ, भारत–ईयू ट्रेड एग्रीमेंट के हस्ताक्षर के बाद यूरोपीय संघ में ईपीसीएच–एक्सपो बाज़ार की पहली बड़ी रणनीतिक पहल है । यह समझौता हस्तशिल्प, होम डेकोर, वुडन क्राफ्ट और फर्नीचर जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों के लिए बेहतर बाजार पहुँच और टैरिफ लाभ प्रदान करेगा । नए ट्रेड एग्रीमेंट के तहत मिलने वाले प्रेफरेंशियल एक्सेस को एक्सपो बाज़ार के डायरेक्ट-फ्रॉम-प्रोड्यूसर मॉडल और टीआईसीए के पैन-यूरोपियन खरीदार नेटवर्क के साथ जोड़कर यह पहल भारतीय हस्तशिल्प निर्यात को यूरोप में उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने तथा यूरोपीय रिटेल सप्लाई चेन में भारत की एकीकरण प्रक्रिया को मजबूत करने में सहायक होगी ।

इस अवसर पर ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक और आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा, “उत्कृष्टता की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता के अंतर्गत एक्सपो बाज़ार भारत के दूरस्थ क्लस्टरों में स्थित छोटे उत्पादकों और खरीदारों के बीच प्रत्यक्ष संपर्क को प्रोत्साहित करता है । हमारा ‘जस्ट इन टाइम’ बिज़नेस मॉडल सम्पूर्ण सप्लाई चेन मैनेजमेंट को आसान बना दिया है । यह पहल भारत–ईयू ट्रेड एग्रीमेंट को एमएसएमई और कारीगर-आधारित उद्यमों के लिए वास्तविक ऑन-ग्राउंड अवसरों में बदलने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है ।”

डॉ. कुमार ने आगे कहा, “टीआईसीए वेनलो जैसे उच्च ट्रैफिक यूरोपीय खरीद केंद्र में एक फिजिकल शो-रूम, एक्सपो बाज़ार की क्रॉस-बॉर्डर ई-कॉमर्स और फुलफिलमेंट क्षमताओं के साथ मिलकर तेज रीप्लेनिशमेंट, छोटे ऑर्डर साइज और कम लीड टाइम्स को संभव बनाएगा, जो आज के यूरोपीय रिटेल एवं कॉन्सेप्ट-स्टोर परिदृश्य की प्रमुख आवश्यकताएँ हैं ।”

इसी भावना को दोहराते हुए ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कहा, “टीआईसीए वेनलो में एक्सपो बाज़ार शो-रूम का शुभारंभ, समझौते के बाद के दौर में भारत–ईयू हस्तशिल्प व्यापार के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है । भारत–ईयू ट्रेड एग्रीमेंट के तहत बने अवसरों के साथ इस ‘ब्रिक-एंड-मॉर्टर’ उपस्थिति को जोड़ने से भारतीय कारीगरों और निर्यातकों को बेहतर मूल्य प्रतिस्पर्धात्मकता, तेज बाजार पहुँच तथा यूरोपीय खरीदारों के बीच अधिक दृश्यता प्राप्त होगी, जो भारत से प्रामाणिक, टिकाऊ और कहानी-आधारित उत्पाद सक्रिय रूप से खोज रहे हैं।”

डॉ. खन्ना ने आगे कहा, “भारतीय हस्तशिल्प के प्रचार, विकास और निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित ईपीसीएच, एक्सपो बाज़ार के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करेगा ताकि इस प्लेटफॉर्म का प्रभाव और प्रासंगिकता और अधिक मजबूत हो । उद्योग सहयोगी के रूप में ईपीसीएच अपने हितधारकों, कुशल कारीगरों, शिल्पकारों और हस्तशिल्प निर्यातकों, की भागीदारी को एक्सपो बाज़ार में सुगम बनाता है । यह सहयोग उन्हें अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का एक विशिष्ट मंच प्रदान करता है और साथ ही उन्हें ‘जस्ट इन टाइम’ आधारित अवसर भी उपलब्ध कराता है ।”
सागर मेहता, उपाध्यक्ष, ईपीसीएच ने कहा, “यह उद्योग हितधारकों के लिए सामान्यत और विशेष रूप से मार्ट ओनर्स के लिए एक अत्यंत स्वागतयोग्य कदम है, क्योंकि यह उनके मूल्यवान उत्पादों के लिए एक अतिरिक्त मार्केटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।”

अवधेश अग्रवाल, चीफ कंवीनर, ईपीसीएच ने कहा, “ग्राहक अब ऐसे अनोखे, हस्तनिर्मित उत्पादों की तलाश कर रहे हैं, जो न केवल उनके रहने की जगहों को बेहतर बनाएं, बल्कि कला-कौशल और सांस्कृतिक विरासत की कहानी भी कहें । पारंपरिक व्यवसायों में सप्लाई चेन डायनेमिक्स में बदलाव आ रहा है, क्योंकि उपभोक्ता व्यक्तिगत अनुभव और खरीदे गए उत्पादों के साथ अधिक निकट संबंध चाहते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “वेनलो में ‘ब्रिक एंड मॉर्टर’ स्टोर स्थापित करने की हमारी नई पहल इस बदलाव को संबोधित करती है । यह छोटे बुटीक स्टोर्स और स्वतंत्र रिटेलर्स के लिए एक सुविधाजनक समाधान प्रदान करती है, जिससे वे हमारे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद कम मात्रा में खरीद सकें और अपने विशिष्ट ग्राहकों की आवश्यकताओं को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा कर सकें ।”

राजेश रावत, कार्यकारी निदेशक, ईपीसीएच ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “टीआईसीए वेनलो में एक्सपो बाज़ार शो-रूम का शुभारंभ, जो ट्रेड एग्रीमेंट के बाद ईयू में हमारी फ्लैगशिप पहल है, अन्य रणनीतिक यूरोपीय हब्स पर भी इसी प्रकार के सहयोगों के लिए एक मॉडल के रूप में कार्य करेगा । एक्सपो बाज़ार शो-रूम में होम डेकोर, टेबल-टॉप, टेक्सटाइल्स, गिफ्टवेयर, सीज़नल एवं फेस्टिव डेकोर तथा इको-फ्रेंडली लाइफस्टाइल उत्पादों सहित कई श्रेणियों का व्यापक संग्रह प्रदर्शित किया जाएगा, जो सीधे भारतीय उत्पादकों से सोर्स किए जाएंगे ।”

उन्होंने आगे कहा, “ईपीसीएच और एक्सपो बाज़ार, टीआईसीए वेनलो आने वाले यूरोपीय खरीदारों के साथ मिलकर भारत के क्षेत्रीय शिल्प क्लस्टरों, कस्टम


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।