गामा-2 में भव्य हिंदू सम्मेलन, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना पर हुआ मंथन

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (02/02/2026): ग्रेटर नोएडा के गामा-2 स्थित लक्ष्मीबाई बस्ती में रविवार को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गामा-2, डेल्टा-3 और आशियाना क्षेत्र के निवासियों के संयुक्त सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदुत्व के मूल सिद्धांतों, उसकी सामाजिक भूमिका और वर्तमान समय में सामने आ रही चुनौतियों पर सार्थक संवाद स्थापित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और भारत माता की आरती के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिकता और राष्ट्रप्रेम का वातावरण बन गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि स्वदेशी ब्रह्मचारी ने अपने संबोधन में हिंदुत्व की मूल भावना, उसके सांस्कृतिक महत्व और समकालीन चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व समाज को जोड़ने वाली विचारधारा है, जो समरसता और राष्ट्रहित का मार्ग प्रशस्त करती है।

मुख्य वक्ता कन्हैया लाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 गौरवशाली वर्षों और पंच परिवर्तन के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार में संघ की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया। आचार्य मनीष ने समाज के प्रत्येक वर्ग में हिंदुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं जी. पी. गोस्वामी ने हिंदू सम्मेलन समिति का परिचय प्रस्तुत किया और आयोजन के उद्देश्य को स्पष्ट किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि मुकेश शर्मा ने देशभक्ति और हिंदुत्व से ओतप्रोत ओजस्वी कविताओं का पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कांता देवी ने हिंदुत्व की अवधारणा में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय पाल नागर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन समिति के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही और उन्हें सम्मान-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। आयोजन को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्रप्रेम को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताया गया।

कार्यक्रम में रूपा गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, एम. पी. एस. तोमर, उत्तम भाटी, ज्ञानेंद्र खारी, जी. पी. गोस्वामी, अधिवक्ता सुशील भाटी, कांता कुमारी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, हर्ष कुमार, बी. एस. राज, राज राजपूत, जितेंद्र गुप्ता, सतीश भाटी, विजय पाल नागर, सरला देवी, प्रियंका चौहान, आचार्य मनीष, के. पी. कसाना, पवन नागर, राम कुमार धामा, अभिषेक सिंह, विनिता, प्रीति, अभिषेक मेवाड़ा, संदीप कुमार सिंह, अमित कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल और प्रभावी संचालन डॉ. आरती शर्मा द्वारा किया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।