New Delhi News (02 February 2026): फरवरी महीने में भी ठंड का असर कम नहीं हुआ है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्से घने कोहरे की चपेट में हैं। राजधानी में सुबह के समय विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
घने कोहरे का सीधा असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि खराब विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट ऑपरेशन CAT III कंडीशंस में किए जा रहे हैं। इसके चलते कई उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी संभव है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार, 2 फरवरी को देश के 10 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के कारण ठंड और बढ़ सकती है, जिससे लोगों को अभी कुछ दिन और सर्द मौसम झेलना पड़ेगा।
IMD के अनुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि यूपी, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश हो सकती है।
दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट देखें। एयरपोर्ट प्रशासन ने यह भी भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की सहायता के लिए सभी टर्मिनलों पर ग्राउंड स्टाफ तैनात है।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।