दवाई के साथ-साथ वित्त विहीन शिक्षकों की रोटी रोजी का भी इंतजाम करे सरकार: डॉ कुलदीप मलिक
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (01/02/2026):शिक्षक नेता एवं शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के संस्थापक डॉ. कुलदीप मलिक ने सरकार द्वारा प्रदेश के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने के लिए सरकार का धन्यवाद करते हुए सरकार से वित्त विहीन शिक्षकों के लिए समान काम के बदले समान वेतन की मांग की है।
अपने फेसबुक लाइव के माध्यम से उन्होंने सरकार के इस निर्णय की तारीफ की और जल्द से जल्द वित्तीय विहीन शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन देने की अपनी पुरानी मांग को दोहराया। उन्होंने बताया कि एक तरफ वित्त विहीन संस्थानों का शिक्षक और कर्मचारी अपनी रोटी रोजी के लिए भी संघर्ष कर रहा है वहीं दूसरी तरफ सरकार उनकी रोटी रोजी पर ध्यान न देकर उनकी दवाई पर ध्यान दे रही है। सरकार पर तंग कसते हुए उन्होंने कहा की क्या सरकार चाहती है कि वित्तीय विहीन शिक्षक और उसके परिवार के सदस्य बिना रोटी खाई बीमार पड़े और फिर सरकार की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाएं। उनके अनुसार बिना रोटी के खाली पेट दवा का भी सेवन नहीं किया जा सकता।
सरकार का ध्यान वित्त विहीन संस्थाओं की तरफ आकर्षित करते हुए डॉ. मलिक ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में 80% माध्यमिक शिक्षा का बोझ वित्त विहीन के संस्थान और इनमें कार्य करने वाले शिक्षक एवं कर्मचारी उठा रहे हैं जबकि इन शिक्षकों एवं कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बहुत ही सोचनीय है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि सरकार एवं अधिकारियों को इस संबंध में पूरी जानकारी है लेकिन फिर भी सरकार इस दिशा में कोई भी कदम नहीं उठा रही।
उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को याद दिलाते हुए बताया कि जब 2017 में जब उनकी सरकार आई तो उससे पूर्व की सरकार ने वित्त विहीन के शिक्षकों को कुछ मानदेह देने की शुरुआत की थी जिसे वर्तमान सरकार ने भीख कहकर खत्म कर दिया था और सभी शिक्षकों को सम्मान काम के बदले समान वेतन देने का भरोसा दिलाया था जो आज तक सरकार ने पूरा नहीं किया। यह वित्त विहीन शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ सरकार का एक बड़ा धोखा है।
डॉ मलिक के अनुसार आज लगभग सभी वित्त विहीन संस्थानों में ज्यादातर विद्यार्थी ग्रामीण एवं गरीब परिवार से पढ़ने आते है और यही कारण है कि इन संस्थाओं के चालने वाले प्रबंधक इन विद्यार्थियों को कम फीस पर पढ़ने के लिए मजबूर है और वह इन संस्थाओं में काम करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को संतोष जनक सैलरी नहीं दे पाते।
डॉक्टर मलिक ने सरकार से पूछा कि अगर शिक्षा, चिकित्सा एवं सुरक्षा देना सरकार का काम है और वित्त विहीन संस्थानों के प्रबंधक और इनमें कार्य करने वाले शिक्षक सरकार के काम में सरकार की मदद कर रहे है तो फिर सरकार इन प्रबंधकों एवं इनमें काम करने वाले शिक्षकों की मदद क्यों नहीं कर रही? उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इस संबंध में कार्यवाही करते हुए वित्त के शिक्षकों को सम्मान काम के बदले समान वेतन या फिर एक सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।