दिल्ली चुनाव 2025: कितने उम्मीदवार मैदान में उतरे, कौन सी सीट बनी सबसे हॉट सीट?
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (18 जनवरी, 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) कार्यालय के अनुसार, दिल्ली की 70 सीटों के लिए कुल 981 उम्मीदवारों ने 1,521 नामांकन पत्र भरे हैं।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी थी, और उसी दिन 680 नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद, उम्मीदवारों को 20 जनवरी तक नाम वापस लेने का अवसर दिया जाएगा।
इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट हॉट सीट बनी हुई है, जहां सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह मुस्तैद है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और मतगणना 8 फरवरी को। पर क्या 10 फरवरी से पहले दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलेगा?
चुनाव आयोग के अनुसार, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मतदाता जागरूकता अभियान भी तेज कर दिया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल कर सकें।
अब सभी की नजरें 20 जनवरी पर टिकी हैं, जब नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन होगा। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि किन-किन उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला होगा।।



प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।