जापानी प्रतिनिधिमंडल का नोएडा दौरा: निवेश को मिलेगा नया आयाम | Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (31 जनवरी, 2026): उत्तर प्रदेश में निवेश (Investment), औद्योगिक विकास (Industrial Development) और व्यावसायिक अवसरों (Business Opportunities) को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जापान के यामानाशी प्रान्त के उप-राज्यपाल जुनजी इशिहारा के नेतृत्व में 8 सदस्यीय उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने आज नोएडा का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केन्द्र का भ्रमण किया, जहां उनका स्वागत नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की ओर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी-वंदना त्रिपाठी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जापानी प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक ढांचे (Infrastructure) तथा सांस्कृतिक, शैक्षिक और पर्यटन (Tourism) क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों से अवगत कराया गया। जापान के यामानाशी प्रान्त द्वारा उत्तर प्रदेश में निवेश के इच्छुक जापानी प्रतिष्ठित कंपनियों और संगठनों के लगभग 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की एक व्यापक बैठक आगामी अगस्त माह में प्रस्तावित की गई है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश की प्रतिनिधि कंपनियों, निवेशकों, उच्चाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता प्रस्तावित है।

नोएडा प्राधिकरण द्वारा जापानी प्रतिनिधिमंडल की प्रस्तावित बैठक को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया, जिससे भारत-जापान आर्थिक एवं औद्योगिक साझेदारी (Economic Partnership) को और अधिक मजबूती मिल सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।