1 फरवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा का आह्वान

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (31 January 2026): हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में 1 फरवरी 2026, रविवार को प्रातः 10:30 बजे एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हिंदू वरिष्ठ समाज के दिशा-निर्देशन में तथा समिति अध्यक्ष मुकेश चौधरी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

समिति अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त कर समरसता का भाव विकसित करना है। इसके साथ ही भारत माता की सेवा में स्वयं को समर्पित करने और राष्ट्र को परम वैभव की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होने का संदेश दिया जाएगा।

हिंदू सम्मेलन समिति के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी अतुल आनंद सिंह ने जानकारी दी कि इस सम्मेलन में सर्व हिंदू समाज से लगभग 5,000 लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए आसपास के सेक्टरों सहित पूरे नगर से लोगों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में देश और प्रदेश स्तर के वक्ता अपने विचारों के माध्यम से समाज को एक सूत्र में बांधने, सामाजिक हितों की दिशा तय करने और राष्ट्रसेवा के लिए सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर देंगे।

आयोजकों के अनुसार, ऐसे समय में जब देश विकास और आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है, यह सम्मेलन समाज और मानवता पर सकारात्मक प्रभाव डालते हुए सर्व हिंदू समाज को एक मंच पर लाने का कार्य करेगा। सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति में अपने समाज और राष्ट्र के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना जागृत होने की अपेक्षा की जा रही है।

इस अवसर पर जीत सिंह, ज्ञानवीर पहलवान, सुरेश पचौरी, बलराज हुड, सूरत नागर, अजय भाटी, आरडब्ल्यूए टीम के सदस्य, मुकेश चौधरी, अतुल आनंद सिंह, सुखराम वर्मा, देवेंद्र कसाना, रोशनी सिंह, ज्ञान सिंह, मोहित, सुजीत तिवारी, गौरव नागर, नीतीश, संजीव, मनोज, प्रमोद ठाकुर, विवेक राजपूत, श्याम रावत, अल्का खोका, अभिषेक, सत्येंद्र यादव, अरविंद, उर्मिला शर्मा, नीलम तोमर, अविनाश पांडे, जितेंद्र बंसल, राजकुमार और संतोष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से सम्मेलन में भाग लेकर सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण के इस प्रयास को सफल बनाने की अपील की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।