नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा और अवैध हथियार के साथ दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (17 जनवरी, 2025): नोएडा के थाना सेक्टर 49 पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1.3 किलो गांजा और अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर थाना सेक्टर 49 के प्रभारी अनुज सैनी के नेतृत्व में बरौला चौकी प्रभारी विपिन कुमार और उनकी टीम ने बुद्ध बाजार रोड पर सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास सलमान उर्फ फिरोज (निवासी कैला भट्टा, गाजियाबाद) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से सस्ते में गांजा खरीदकर नोएडा में बेचता था।
दूसरी कार्रवाई में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप सेक्टर 50 के पास पुलिस ने सोहेल उर्फ फरदीन (निवासी घंटाघर, गाजियाबाद) को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में सोहेल ने बताया कि वह चोरी और लूटपाट कर अपना खर्च चलाता था।
दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी में बरौला चौकी प्रभारी विपिन कुमार, सब-इंस्पेक्टर हैदर अब्बास जैदी और कांस्टेबल सचिन कुमार की अहम भूमिका रही।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।