ग्रेटर नोएडा में भव्य हिंदू सम्मेलन की तैयारी, राष्ट्रीय स्तर के विद्वान वक्ता करेंगे शिरकत
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (29/01/2026): आगामी 1 फरवरी, रविवार को सेक्टर-36 ग्रेटर नोएडा में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में करीब 5 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वक्ता भी भाग लेंगे।
हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि यह सम्मेलन सरदार पटेल बस्ती, बी-ब्लॉक के बड़े पार्क, सेक्टर-36 ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समस्त हिंदू समाज एकजुट होकर काम कर रहा है। समिति ने लोगों से सम्मेलन में शामिल होकर सहयोग देने की अपील की है।
वहीं हिंदू सम्मेलन समिति के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी अतुल आनंद सिंह ने जानकारी दी कि सम्मेलन से जुड़ी पूरी जानकारी समाज तक पहुंचाने के लिए 31 जनवरी 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे एक मीडिया कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
समिति का कहना है कि लोगों की भागीदारी और सहयोग से यह सम्मेलन और भी भव्य बनेगा।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।