Yuvraj Mehta Death Case: नोएडा पहुंचकर अखिलेश यादव ने किसे घेरा?

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (29/01/2026): नोएडा के सेक्टर-150 में हाल ही में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कथित प्रशासनिक लापरवाही के चलते हुई मौत के मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को नोएडा पहुंचे और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सवाल सिर्फ घटना का नहीं है, बल्कि यह है कि घटना के समय पुलिस समय पर क्यों नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि युवराज मदद के लिए पुलिस को पुकार रहा था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस मौके पर देर से पहुंची। उन्होंने पूछा कि जब देश और प्रदेश भाजपा चला रही है, तो एक युवक की जान क्यों नहीं बचाई जा सकी।

सपा नेता ने कहा कि घटना कहीं भी हो सकती है, लेकिन घटना के बाद प्रशासन की जिम्मेदारी होती है कि वह समय पर पहुंचकर जान बचाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को जानकारी मिलने के बावजूद सही समय पर कार्रवाई नहीं की गई।

सपा नेता ने यह भी कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने यह कहकर बचाव में देरी की कि पानी बहुत ठंडा था, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और इस पर खुली चर्चा नहीं होने दी जाएगी।

सपा अध्यक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।