यूपी में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना बनी किसानों की सुरक्षा कवच

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (29/01/2026): उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) किसानों और उनके परिवारों को सुरक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना (CM Farmer Accident Welfare Scheme) चला रही है। यह योजना साल 2019 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही है। अब तक इस योजना से 1 लाख 8 हजार से ज्यादा किसान परिवारों को आर्थिक मदद मिल चुकी है।

अगर किसी किसान की दुर्घटना में मौत हो जाती है या वह दिव्यांग हो जाता है, तो सरकार उसके परिवार को 5 लाख रुपये तक की सहायता देती है। इससे मुश्किल समय में परिवार को सहारा मिलता है और उनकी आर्थिक हालत संभलती है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकार ने इस योजना के तहत 873 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद दी है, जिससे 18,145 किसान परिवारों को लाभ मिला है। वहीं 2023-24 में योजना का दायरा बढ़ाकर भूमिहीन किसानों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों को भी इसमें शामिल किया गया। उस साल 944 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता देकर 23,821 परिवारों को मदद दी गई थी।

अब योजना होगी पूरी तरह ऑनलाइन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर सरकार इस योजना को पूरी तरह डिजिटल बना रही है। इसके लिए एक नया वेब पोर्टल बनाया जा रहा है, जो फरवरी 2026 तक तैयार हो जाएगा। इसके बाद किसान घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डिजिटल सिस्टम (Digital Systems) से किसानों को तहसील और दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पैसा सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचेगा। इससे काम जल्दी होगा और भ्रष्टाचार की संभावना भी कम होगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।