National News (29/01/2026): सोना और चांदी के दाम लगातार चौथे दिन अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। 29 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर ₹11,486 बढ़कर ₹1,76,121 हो गया। बीते तीन दिनों में सोने की कीमत कुल ₹21,811 बढ़ चुकी है। इससे पहले 23 जनवरी को सोना ₹1,54,310 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
चांदी की कीमत में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। एक किलो चांदी ₹27,666 बढ़कर ₹3,85,933 प्रति किलो पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों में चांदी कुल ₹68,228 महंगी हुई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी का भाव ₹3,17,705 प्रति किलो था।
साल 2026 की शुरुआत से अब तक सिर्फ 29 दिनों में ही सोना ₹42,926 और चांदी ₹1,55,513 महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,33,195 था, जो अब ₹1,76,121 हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत ₹2,30,420 से बढ़कर ₹3,85,933 प्रति किलो तक पहुंच गई है।
अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के दाम अलग-अलग होते हैं, क्योंकि IBJA की कीमतों में 3 प्रतिशत जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मुनाफा शामिल नहीं होता। इसी वजह से स्थानीय बाजारों में इनके रेट अलग नजर आते हैं। इन दरों का उपयोग RBI और बैंक गोल्ड लोन व बॉन्ड के लिए करते हैं।
सोने की कीमतों में तेजी के पीछे तीन बड़े कारण माने जा रहे हैं। पहला, वैश्विक तनाव और ग्रीनलैंड विवाद के चलते बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं। दूसरा, डॉलर के मुकाबले रुपया ₹91.10 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे सोने की आयात लागत बढ़ गई है। तीसरा, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे मांग बढ़ी और आपूर्ति कम हुई है।

चांदी की कीमतों में तेजी के भी तीन मुख्य कारण हैं। पहला, सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में चांदी की बढ़ती मांग। दूसरा, अमेरिकी टैरिफ को लेकर कंपनियों द्वारा स्टॉक जमा करना। तीसरा, उत्पादन रुकने के डर से मैन्युफैक्चरर्स की पहले से भारी खरीदारी।
अगर वैश्विक तनाव और टैरिफ से जुड़ी चिंताएं बनी रहीं, तो 2026 में सोना ₹1,90,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है, जबकि चांदी ₹4 लाख प्रति किलो तक जा सकती है।
सोना खरीदते समय ग्राहकों को BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही लेना चाहिए और खरीद के दिन की कीमत अलग-अलग स्रोतों से जांच लेनी चाहिए। इसके अलावा, 24, 22 और 18 कैरेट के रेट में अंतर को भी समझना जरूरी है।
असली चांदी की पहचान के लिए मैग्नेट टेस्ट, आइस टेस्ट, स्मेल टेस्ट और कपड़े से रगड़कर जांच करने जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे नकली और असली चांदी में फर्क करना आसान हो जाता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।