राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भाजपा गौतमबुद्ध नगर ने किया नवमतदाता सम्मान समारोह का आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (26/01/2026): राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर द्वारा नवमतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर पहली बार मतदाता बने युवाओं को सम्मानित कर लोकतंत्र में उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने नवमतदाताओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नवमतदाता लोकतंत्र की नई ऊर्जा और भविष्य की दिशा तय करने वाले महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे मतदान को केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि अपना कर्तव्य समझकर निभाएं। जागरूक और जिम्मेदार मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव रखते हैं।
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि नवमतदाता लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद होते हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनती है।
वहीं जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि नया मतदाता लोकतंत्र की सबसे अहम कड़ी है और मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किसी भी युवा को मतदाता बनने से वंचित न रहने दें। इसके लिए फ़ॉर्म-6 भरवाने तथा जनजागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना रहा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।