गणतंत्र दिवस पर नोएडावासियों को CEO कृष्ण करुणेश का संदेश | Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (26 जनवरी, 2026): 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कृष्ण करुणेश ने नोएडावासियों को शुभकामनाएं देते हुए संविधान (Constitution) के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण (Nation Building) में सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान जिस तरह के देश की परिकल्पना करता है, उसे साकार रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और देशहित में हर कार्य संविधान को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए।

CEO कृष्ण करुणेश ने आम जनता से संवाद करते हुए कहा कि शहर में कभी-कभी साफ-सफाई (Cleanliness) और आधारभूत ढांचे (Infrastructure) से जुड़े छोटे-मोटे मुद्दे सामने आते हैं, जिन्हें लेकर नागरिक अपनी मांगें रखते हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा प्राधिकरण जनता की बात सुनने और समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

अपने संदेश में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से यह भी कहा कि समाज में व्यवहार (Public Conduct) का स्तर वही होना चाहिए, जैसा हम स्वयं के लिए अपेक्षा करते हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह संदेश केवल शुभकामनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करने की अपील भी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।