यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (26/01/2026): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के कार्यालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह (CEO Rakesh Kumar Singh) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

समारोह के प्रारंभिक चरण में केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों, नृत्य नाटिकाओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) सहित देशप्रेम की भावना से जुड़े कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश को राजनीतिक स्वतंत्रता वर्ष 1947 में प्राप्त हुई, लेकिन नागरिकों एवं सरकार के अधिकार और कर्तव्य 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने के साथ सुनिश्चित हुए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इस विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र भाटिया (ACEO Shailendra Bhatia) ने गणतंत्र दिवस को संविधान के लागू होने का उत्सव बताते हुए इसे जीवन जीने की एक विधि बताया। उन्होंने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य, जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) परियोजना तथा उत्तर प्रदेश के योगदान पर विस्तार से चर्चा की। वहीं महाप्रबंधक वित्त ए.के. सिंह ने सन् 1600 से लेकर 1947 तक के भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को देश के ऐतिहासिक सफर से अवगत कराया।

इसके अतिरिक्त अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी स्वतंत्रता आंदोलन की प्रमुख घटनाओं और डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) के नेतृत्व में भारतीय संविधान के निर्माण की प्रक्रिया पर अपने विचार साझा किए। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन विशेष कार्याधिकारी मेहराम सिंह द्वारा किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह के इस शुभ अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ-साथ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारीगण, विशेष कार्याधिकारी, महाप्रबंधक वित्त, महाप्रबंधक परियोजना सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा सभी उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरण कर समारोह का समापन किया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।