गणतंत्र दिवस को लेकर गौतमबुद्ध नगर में यातायात एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha NagarNews (21/01/ 2026): दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड और फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनज़र यातायात पुलिस गौतमबुद्ध नगर ने यातायात निर्देशिका (Traffic Advisory) जारी की है। सुरक्षा के दृष्टिगत 22 जनवरी 2026 की रात 10 बजे से 23 जनवरी को कार्यक्रम समाप्ति तक तथा 25 जनवरी 2026 की रात 10 बजे से 26 जनवरी को कार्यक्रम समाप्ति तक जनपद गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली राज्य में प्रवेश करने वाले सभी मालवाहक वाहनों (भारी, मध्यम और हल्के) के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
हालांकि, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहन जैसे एंबुलेंस, फायर सर्विस आदि इस प्रतिबंध से पूरी तरह मुक्त रहेंगे।
मालवाहक वाहनों के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग
यातायात पुलिस के अनुसार दिल्ली की ओर जाने वाले मालवाहक वाहन निम्नलिखित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकेंगे—
1. चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के माध्यम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
2. डीएनडी बॉर्डर से प्रवेश करने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से गुजरेंगे।
3. कालिंदी कुंज बॉर्डर से आने वाले वाहनों को यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर जाएंगे।
4. यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन फलैदा कट, रबूपुरा सर्विस रोड, गलगोटिया, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, पुस्ता तिराहा, होंडा सीएल चौक, कस्बा कासना होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
5. यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परी चौक की ओर डायवर्ट किए जाएंगे और वहां से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे।
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार की यातायात समस्या होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।