Republic Day 2026: गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए विशेष निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddh Nagar‌ News (20/01/2026): यातायात पुलिस गौतमबुद्ध नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) की फुल ड्रेस रिहर्सल एवं मुख्य परेड के अवसर पर सुरक्षा कारणों से जनपद गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली राज्य में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहनों के आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।
यह प्रतिबंध दिनांक 22 जनवरी 2026 की रात्रि 10:00 बजे से 23 जनवरी 2026 को कार्यक्रम समाप्ति तक तथा 25 जनवरी 2026 की रात्रि 10:00 बजे से 26 जनवरी 2026 को कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
इस दौरान भारी, मध्यम एवं हल्के मालवाहक वाहनों का दिल्ली राज्य में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहन जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था
1. चिल्ला रेड लाइट बॉर्डर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन यू-टर्न लेकर नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
2. डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के माध्यम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे।
3. कालिंदी कुंज यमुना बॉर्डर से आने वाले वाहनों को यमुना नदी से पूर्व अंडरपास तिराहे से डायवर्ट कर नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।
4. यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर आने वाले वाहन फलैदा कट (रबूपुरा) से सर्विस रोड होते हुए गलगोटिया, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, पुस्ता तिराहा, होंडा सीएल चौक, कस्बा कासना होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे।
5. यमुना एक्सप्रेसवे से जीरो प्वाइंट होकर दिल्ली जाने वाले वाहन परीचौक की ओर डायवर्ट किए जाएंगे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के माध्यम से आगे बढ़ेंगे।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। किसी भी यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।