न्याय व्यवस्था की मजबूती अधिवक्ताओं की निष्ठा और प्रतिबद्धता से संभव: विधायक धीरेंद्र सिंह

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Jewar News (20/01/2026):‌ बार एसोसिएशन जेवर, जनपद गौतमबुद्ध नगर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में सोमवार को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त अधिवक्तागण को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने कहा कि बार एसोसिएशन जैसे मंच न्याय व्यवस्था की मजबूती, कानून के प्रति समाज की आस्था तथा अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि विधि एवं न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, निष्पक्ष और जनोन्मुखी बनाने में अधिवक्ताओं का योगदान अतुलनीय है।

जेवर विधायक ने कहा कि अधिवक्ता न्यायपालिका, प्रशासन और समाज के बीच समन्वय स्थापित कर लोकतंत्र की रीढ़ को मजबूती प्रदान करते हैं। संविधान के मूल्यों की रक्षा, कानून के शासन की स्थापना और आम नागरिक को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका सदैव अग्रणी रही है।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण भरोसा है कि नई कार्यकारिणी कानून, संविधान और जनहित के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करेगी तथा न्याय, पारदर्शिता और समन्वय की परंपरा को और अधिक सशक्त बनाएगी।

शपथ ग्रहण समारोह के अंत में विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने बार एसोसिएशन जेवर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की और कहा कि अधिवक्ताओं के सहयोग से न्यायिक व्यवस्था और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।