Noida News (09 November 2026): उत्तर प्रदेश के नोएडा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। थाना फेस-1 क्षेत्र के नया बांस गांव के पास एक पार्क में जन्मदिन की पार्टी के दौरान स्कूटी पैर से टच होने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में 25 वर्षीय अमित की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, नया बांस गांव के पास पार्क में कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पैर से छू जाने को लेकर युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इस दौरान अमित के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं, घायल शिवम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल विवाद में शामिल लोगों और घटना के पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फिलहाल उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।