केजरीवाल की आय में असामान्य वृद्धि पर BJP ने उठाए सवाल, दिल्ली की जनता से मांगा स्पष्टीकरण

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (16 जनवरी, 2025): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल की आय में असामान्य वृद्धि पर सवाल खड़े किए हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 2020-21 में केजरीवाल की आय पिछले साल की तुलना में 40 गुना बढ़कर ₹44,90,040 हो गई थी, जबकि कोविड काल में देशभर में आर्थिक गतिविधियां ठप थीं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल अपनी आय का स्रोत सिर्फ विधायक वेतन बताते हैं, लेकिन उनकी आय में इतनी बड़ी वृद्धि हैरान करने वाली है। भाजपा का कहना है कि 2019-20 में उनकी आय ₹1,57,823 थी, जो अगले साल 40 गुना बढ़ गई। इसके बाद 2021-22 में आय फिर गिरकर ₹1,62,976 हो गई। 2023-24 में यह आय फिर 6 गुना बढ़कर ₹7,21,530 हो गई।

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि 2020-21 में, जब केजरीवाल सरकार ने नई शराब नीति लागू की थी, उनकी आय में अचानक वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि एक विधायक और मुख्यमंत्री की आय में इतनी अनियमितता क्यों है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल का हलफनामा उनकी आय और विधायक/मुख्यमंत्री वेतन में मेल नहीं खाता। 2014-15 से 2019-20 तक, उनकी आयकर रिटर्न में दिखाई गई राशि उनकी वेतन से भी कम है। भाजपा ने सवाल किया कि एक सेवानिवृत्त अधिकारी, जो सिर्फ विधायक वेतन पर निर्भर है, उसकी आय में इतनी बड़ी वृद्धि कैसे हो सकती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।