ईरान में भारतीय जहाज MT Valiant Roar: 16 भारतीय नाविकों की रिहाई को लेकर भारत ने कूटनीतिक प्रयास किए तेज
टेन न्यूज़ नेटवर्क
National News (17 January 2026): ईरान में भारतीय जहाज MT Valiant Roar की हिरासत को लेकर भारत सरकार के प्रयास लगातार जारी हैं। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा 17 जनवरी 2026 को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, दिसंबर 2025 के मध्य में ईरानी अधिकारियों ने इस जहाज को हिरासत में लिया था, जिस पर 16 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार हैं। मामले की जानकारी मिलते ही भारत ने इसे गंभीरता से लेते हुए कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप शुरू कर दिया।
दूतावास के अनुसार, बंदर अब्बास स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने 14 दिसंबर 2025 को ही ईरान सरकार को पत्र लिखकर क्रू मेंबर्स के लिए कांसुलर एक्सेस की मांग की थी। इसके बाद से लगातार राजनयिक पत्राचार और बंदर अब्बास व तेहरान में प्रत्यक्ष बैठकों के माध्यम से यह अनुरोध दोहराया गया। इसमें राजदूत स्तर की बातचीत भी शामिल रही। साथ ही ईरानी अधिकारियों से भारतीय नाविकों को भारत में अपने परिवारों से संपर्क की अनुमति देने का भी आग्रह किया गया।
भारतीय दूतावास ने 15 दिसंबर को यूएई स्थित उस कंपनी से भी संपर्क स्थापित किया, जो जहाज की मालिक है। इसके बाद ईरान में मौजूद कंपनी के एजेंट्स के साथ समन्वय कर जहाज पर भोजन, पानी और ईंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए। साथ ही भारतीय क्रू मेंबर्स के लिए ईरानी अदालतों में कानूनी प्रतिनिधित्व उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
जब जनवरी की शुरुआत में जहाज से यह सूचना मिली कि भोजन और पानी का स्टॉक कम हो रहा है, तो भारतीय मिशन ने ईरानी नौसेना से संपर्क कर आपातकालीन आधार पर खाद्य सामग्री और पानी की आपूर्ति करवाई। इसके अलावा दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास भी लगातार जहाज की मालिक कंपनी पर दबाव बना रहा है, ताकि नियमित आपूर्ति और कानूनी सहायता में कोई कमी न रहे।
भारतीय दूतावास ने स्पष्ट किया है कि यह मामला ईरान में न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत आने की संभावना है। इसके बावजूद भारत सरकार और उसके कूटनीतिक मिशन लगातार ईरानी अधिकारियों से यह मांग कर रहे हैं कि भारतीय क्रू मेंबर्स को शीघ्र कांसुलर एक्सेस दिया जाए और न्यायिक प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि नाविकों और उनके परिजनों को जल्द राहत मिल सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।