दादरी विधानसभा में कई सड़क विकास कार्यों का विधायक तेजपाल नागर ने किया शुभारंभ

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (17 जनवरी 2026): दादरी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सशक्त करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल करते हुए दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इन सड़क परियोजनाओं पर कुल ₹226.63 लाख (₹2 करोड़ 26 लाख से अधिक) की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र के हजारों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

शिलान्यास किए गए मार्गों का विवरण

1. दादरी–जारचा–कलौंदा–गैसुपुर (जारचा आबादी) अन्य जिला मार्ग

2. जी.टी. रोड से कलौंदा वाया छौलस (छौलस आबादी) अन्य जिला मार्ग

3. जारचा–कलौंदा से भट्टा होते हुए कलौंदा मार्ग

इस मौके पर विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं और इन मार्गों के निर्माण से जारचा, कलौंदा, गैसुपुर, छौलस एवं भट्टा सहित आसपास के गांवों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा प्राप्त होगी। इससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं व्यापारियों का समय बचेगा तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। विधायक जी ने कहा कि दादरी विधानसभा में विकास कार्य निरंतर जारी हैं और भविष्य में भी जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाएं लाई जाती रहेंगी।

इस अवसर पर मनोज सिसोदिया, एच.के.शर्मा, प्रदीप मंगल, अशोक कुमार (BDC), सुरवीर सिंह गहलोत, कैप्टन रामभूल सिंह आदि गणमान्य उपस्थित रहे एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और विकास कार्यों के लिए विधायक तेजपाल नागर का आभार व्यक्त किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।