National News (17 January 2026): आगामी गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग द रिट्रीट समारोह के आयोजन को देखते हुए राष्ट्रपति भवन के भ्रमण पर अस्थायी रोक लगाई गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति भवन (सर्किट-1) का आम जनता के लिए भ्रमण 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक बंद रहेगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और समारोह से जुड़ी तैयारियों के चलते पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राष्ट्रपति भवन प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति भवन का भ्रमण पुनः सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।