निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग, चौथे स्थान पर पहुंचा प्रदेश
टेन न्यूज नेटवर्क
Uttar Pradesh News (15/01/2026): नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 (EPI-2024) में उत्तर प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस रैंकिंग में प्रदेश को ओवरऑल चौथा स्थान मिला है, जबकि भू-आबद्ध राज्यों में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश ओवरऑल रैंकिंग में सातवें स्थान पर था। दो वर्षों में हुआ यह सुधार राज्य में निर्यात क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों का नतीजा माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में सरकार ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। निर्यात से जुड़ी नीतियों को सरल बनाया गया, लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को बेहतर किया गया और उद्योगों को जरूरी सहयोग दिया गया। सरकार का फोकस निर्यात को रोजगार, निवेश और आर्थिक विकास से जोड़ने पर रहा है।
प्रदेश में एक जिला–एक उत्पाद (ODOP) योजना के जरिए स्थानीय उत्पादों को पहचान मिली है। इससे छोटे उद्योगों, कारीगरों और एमएसएमई को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने में मदद मिली है। इसके साथ ही निर्यात प्रोत्साहन नीति के तहत निर्यातकों को माल ढुलाई, गुणवत्ता प्रमाणन, ई-कॉमर्स शुल्क, कुरियर और एयर फ्रेट खर्च पर सहायता दी जा रही है, जिससे उनकी लागत कम हुई है।
पिछले तीन वर्षों से आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (Uttar Pradesh International Trade Show);ने प्रदेश के निर्यातकों के लिए नए अवसर खोले हैं। इस ट्रेड शो के माध्यम से एमएसएमई, कारीगर और उद्योग सीधे अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जुड़े हैं। इसके चलते हथकरघा, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण, चमड़ा, फार्मा और कृषि आधारित उत्पादों के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
नीति आयोग ने इस रैंकिंग के लिए निर्यात अवसंरचना, बिजनेस इकोसिस्टम, नीति एवं सुशासन और निर्यात प्रदर्शन से जुड़े कुल 70 मानकों पर राज्यों का मूल्यांकन किया। इन सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश ने अच्छा प्रदर्शन किया है। निर्यात से जुड़े ढांचे में सुधार, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और उद्योग-अनुकूल माहौल ने प्रदेश की स्थिति को मजबूत किया है।
समुद्री तट न होने के बावजूद उत्तर प्रदेश का चौथे स्थान तक पहुंचना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आमतौर पर तटीय राज्यों को निर्यात में लाभ मिलता है, लेकिन इसके बावजूद उत्तर प्रदेश ने बेहतर नीति समर्थन और संरचनात्मक सुधारों के जरिए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में प्रदेश के निर्यात को और मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।