Ghaziabad News (09/11/2026): क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित GH-7 सोसाइटी में रविवार को एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग दसवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी थी। फ्लैट से धुआं और लपटें उठती देख सोसाइटी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में आग लगी, उसमें ताला लगा हुआ था और घटना के समय कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में आग धीरे-धीरे फ्लैट के अंदर फैलती रही। धुआं उठता देख आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग भी बाहर निकल आए।
आग पर काबू पाने के लिए सबसे पहले सोसाइटी के फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद ली गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। सोसाइटी के सुरक्षा इंतजामों और दमकल कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के फ्लैट इसकी चपेट में आने से बच गए।
इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। शुरुआती आशंका है कि आग पटाखे की वजह से लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।