Uttar Pradesh News (09 November 2026): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी बिगुल बजने से पहले ही पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 209 उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं। ये सभी नाम A कैटेगरी के तहत तय किए गए हैं। लखनऊ (Lucknow) में तैयार की गई इस सूची को अब अंतिम मंजूरी के लिए दिल्ली (Delhi) भेज दिया गया है। पार्टी की इस कवायद को चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने 209 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं और अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति का इंतजार है। इन नामों पर अंतिम मुहर लगते ही संबंधित उम्मीदवारों को टिकट के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। पार्टी की कोशिश है कि प्रत्याशियों के नाम समय रहते घोषित कर दिए जाएं, ताकि उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार और जनसंपर्क के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
बताया जा रहा है कि इन 209 नामों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सहमति भी शामिल रही है। यानी लखनऊ स्तर पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन पूरा कर लिया गया है और अब फैसला केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर होना है। शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी के बाद ही इन नामों को आधिकारिक प्रत्याशी सूची का हिस्सा बनाया जाएगा।
दीपावली के बाद बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं और संगठन को मैदान में सक्रिय करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का लक्ष्य आगामी चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाना है। ऐसे में 209 उम्मीदवारों की सूची दिल्ली भेजे जाने को चुनावी तैयारियों की बड़ी कड़ी माना जा रहा है। अब सबकी नजरें केंद्रीय नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं, जिसके बाद उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा का रास्ता साफ होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।