Ghaziabad News (09/11/2026): दीपावली के बाद गाजियाबाद समेत दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। पटाखों की आतिशबाजी के बाद हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। गाजियाबाद के लोनी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 459 दर्ज किया गया, जो बेहद गंभीर स्थिति को दर्शाता है। वहीं, वेव सिटी में AQI 387, वेद विहार लोनी में 396 और वसुंधरा में 296 रिकॉर्ड किया गया। प्रदूषण बढ़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सुबह के समय गाजियाबाद की सड़कों पर धुंध छाई रही। एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दृश्यता काफी कम हो गई। धुंध और प्रदूषण के कारण ऊंची इमारतें भी साफ दिखाई नहीं दे रही थीं। दिल्ली और आसपास के शहरों में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है।
प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू है। इसके तहत धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर रोक लगाई गई है। हालांकि, जरूरी परियोजनाओं को छूट दी गई है। इसके अलावा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच भी तेज कर दी गई है।
प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम की ओर से सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। मशीनों से सड़कों की सफाई की जा रही है और खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों की निगरानी बढ़ा दी है। GRAP-3 के तहत डीजल से चलने वाले जनरेटरों पर प्रतिबंध, होटल और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला व लकड़ी जलाने पर रोक तथा निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाने जैसे कदम भी लागू हैं। तारकोल से सड़क बनाने जैसे प्रदूषण बढ़ाने वाले कार्यों पर भी रोक लगाई गई है।
उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई शहरों में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया। बुलंदशहर में AQI 371, गाजियाबाद में 369, दिल्ली में 366, गजरौला में 340, मेरठ में 315 और बागपत में 309 रहा। वहीं, खुले में कचरा और सूखे पत्ते जलाने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। मौसम की बात करें तो गाजियाबाद में सुबह हल्की धुंध के बाद धूप निकलने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रात के समय ठंड बढ़ने लगी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।