लोनी में पिता की बेरहमी से हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, प्रेमिका के साथ देखे जाने पर हुई थी पिटाई

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (09/11/2026): गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी बेटे उमर उर्फ शाहवेज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि बेटे ने सोते समय अपने 59 वर्षीय पिता इरफान अहमद पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए नौ वार के निशान मिले हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वजह पिता द्वारा प्रेमिका के साथ देखे जाने के बाद की गई पिटाई और कथित तौर पर आए दिन होने वाले विवाद को बताया है।

मामला लोनी थाना क्षेत्र के आशियाना सिटी स्थित अशोक विहार का है। यहां रहने वाले 59 वर्षीय इरफान अहमद फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। जानकारी के मुताबिक, 7 नवंबर की सुबह करीब 3:15 बजे वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे उमर ने सोते हुए पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल इरफान की मौत हो गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम संबंध था। करीब पांच दिन पहले पिता ने उसे युवती के साथ देख लिया था। इसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई की थी। आरोपी का आरोप है कि पिता आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे और बहनों के सामने उसे अपमानित करते थे। इसी बात से नाराज होकर उसने पिता की हत्या की साजिश रची और बाजार से धारदार हथियार खरीद लिया।

घटना के दौरान घर में चीख-पुकार मचने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद एक पड़ोसी ने रात करीब 3:30 बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की बड़ी बेटी चांदनी की शिकायत पर उमर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।