ग्रेटर नोएडा (15 जनवरी 2024): ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
लोहे के पंच से किया हमला
पीड़ित विपिन, जो अच्छेजा बुजुर्ग गांव का निवासी है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह जब वह अपने घर से बाहर निकला, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर लोहे के पंच से हमला कर दिया। विपिन के मुताबिक, हमलावरों ने पहले उसे अपशब्द कहे और जब उसने विरोध किया, तो उन्होंने लोहे के पंच से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस हमले में विपिन बुरी तरह घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
हमलावरों पर पहले भी लगे आरोप
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों का व्यवहार गांव में पहले से ही दबंगई भरा रहा है। वे आए दिन किसी न किसी के साथ मारपीट करते रहते हैं। विपिन ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी उसने इन लोगों की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विपिन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। घटना ने गांव में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करे ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।