दिल्ली में चुनावी माहौल गर्म, बीजेपी ने आप पर लगाए गंभीर आरोप

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 जनवरी, 2025): दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी (आप) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में आप नेता दिल्ली का सामाजिक ताना-बाना बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सचदेवा ने मकोका के तहत गिरफ्तार आप विधायक नरेश बाल्यान का जिक्र करते हुए कहा कि कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाल्यान पश्चिम दिल्ली में फिरौती और रंगदारी का रैकेट चला रहे हैं।

सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाल्यान की पत्नी को टिकट देकर साबित कर दिया है कि आप भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा देती है। उन्होंने अन्य आप नेताओं, जैसे अमानतुल्लाह खान और अखिलेश त्रिपाठी, पर भी कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बावजूद पार्टी में बने रहने पर सवाल उठाए।

बीजेपी नेता ने आप नेता विनीत मिश्रा पर भी महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आप का चरित्र बार-बार विवादों में रहा है, चाहे वह महिला सांसद के साथ दुर्व्यवहार का मामला हो या हाल ही में वायरल वीडियो में महिला के आरोप।

वीरेंद्र सचदेवा ने यह भी आरोप लगाया कि एक जुवेनाइल को 400 से अधिक सरकारी स्कूलों का डेटा उपलब्ध कराया गया, जिससे पार्टी की भूमिका पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाबा साहेब अंबेडकर तक को बदनाम करने की कोशिश की।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।