नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो वोल्वो बसों की टक्कर, तीन लोग घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (15 जनवरी 2024): नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर के पास दो वोल्वो बसों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्वालियर और गोरखपुर से आ रही इन बसों के टकराने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनाई दी।

जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि हादसा एक्सप्रेसवे पर एक नाले के पास हुआ, जहां दोनों बसें आमने-सामने आ गईं। घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त बसों को रास्ते से हटाकर यातायात को बहाल कर दिया। मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि घटना का मुख्य कारण घना कोहरा था, जिससे दृश्यता कम हो गई थी। कोहरे के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। नोएडा पुलिस लगातार लोगों को कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और धीमी गति बनाए रखने की सलाह दे रही है।

इस हादसे के बाद नोएडा पुलिस ने वाहन चालकों को सतर्क रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि घने कोहरे के कारण ड्राइविंग के दौरान खास सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करे


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।