प्यार के जाल में फंसाकर 30 लाख रुपये ऐंठने का मामला, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप!

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (3 दिसंबर 2024): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की थाना बिसरख पुलिस ने एक युवती के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, युवती ने एक युवक को प्यार के जाल में फंसाकर उससे लगभग 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि युवती ने शादी के सपने दिखाकर उससे पैसे ऐंठे और अब शादी करने से इनकार कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक अरुण ने बताया कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से शबनम ठाकुर से मिला था। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। शबनम ने अरुण को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद शादी की तैयारी को लेकर शबनम ने अरुण से लगभग 30 लाख रुपये ऐंठ लिए।

अरुण ने पुलिस को बताया कि जब उसने शबनम से शादी करने के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद अरुण ने शबनम से 30 लाख रुपये वापस करने की मांग की, लेकिन उसने पैसा वापस करने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शबनम ठाकुर नामक युवती के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज किया गया है। युवती फरार चल रही है और पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।

टिप्पणियाँ बंद हैं।