ग्रेटर नोएडा में PNB के साढ़े दस करोड़ के घोटाले का खुलासा, CBI ने खोली सारी परतें

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (04 November 2026): ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से जुड़े 10.24 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने बैंक की एक महिला कर्मचारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में बैंक ग्राहकों के खातों से कथित तौर पर अवैध तरीके से रकम निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सामने आए इस मामले में CBI ने बैंक की ऑफिस असिस्टेंट/सब-स्टाफ दीपांशी और एक निजी व्यक्ति आशीष कुमार पाठक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने बैंक के ग्राहकों के खातों से अनधिकृत तरीके से रकम निकालने और उसे दूसरे खातों में स्थानांतरित करने की साजिश में भूमिका निभाई।

CBI ने निजी व्यक्ति आशीष कुमार पाठक की गिरफ्तारी के बाद उसे महाराष्ट्र के पुणे स्थित विशेष CBI अदालत में पेश किया, जहां से एजेंसी को उसका ट्रांजिट रिमांड मिल गया।

जांच एजेंसी के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है। CBI यह पता लगाने में जुटी है कि ग्राहकों के खातों से निकाली गई 10.24 करोड़ रुपये की रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई और इस कथित धोखाधड़ी में बैंक या बाहरी अन्य लोगों की भी कोई भूमिका थी या नहीं।

इस कार्रवाई के बाद बैंकिंग व्यवस्था में ग्राहकों की जमा पूंजी की सुरक्षा और आंतरिक निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।