ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक विकास को लेकर IBA प्रतिनिधिमंडल ने CM योगी से की मुलाकात
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (04/11/2026): विधायक तेजपाल नागर के प्रयासों से इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने से जुड़े 10 प्रमुख सुझावों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
बैठक में IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने औद्योगिक भूखंडों की ई-बिडिंग प्रक्रिया, निर्माण कार्य पूरा करने की समय-सीमा और विलंब शुल्क में राहत जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने उद्यमियों को होने वाली व्यावहारिक समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और उनके समाधान के लिए सुझाव रखे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल की बातों और उद्यमियों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मुलाकात के बाद औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों में अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीद जगी है। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि सरकार के स्तर पर इन सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई होने से प्रदेश में MSME क्षेत्र और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।