IIMT कॉलेज में ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (04/11/2026): भारतीय जनता युवा मोर्चा, गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में 3 नवंबर 2026 को नॉलेज पार्क स्थित IIMT कॉलेज में ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ विषय पर युवा एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और विद्यार्थियों ने लोकतंत्र, राष्ट्र निर्माण, सुशासन और देश के विकास में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में भाजयुमो उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, IIMT ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मयंक अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में युवाओं का मार्गदर्शन किया। इसके अलावा भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री एवं भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सोमवंशी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत और लोकतंत्र की मजबूती का आधार होते हैं। युवाओं को जागरूक और शिक्षित होने के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक विचारधारा से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

सुखविंदर सोम ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक ताकत जागरूक नागरिक और सक्रिय युवा हैं। युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की भावना और सामाजिक समरसता के प्रति सजग रहना चाहिए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने कहा कि राष्ट्रहित, सुशासन और जनसेवा भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का मूल आधार है। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर के युवाओं से अपनी प्रतिभा और ऊर्जा के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा विकसित भारत के संकल्प में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनपद गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले भाजपा के विभिन्न राष्ट्रीय, प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।