लोहड़ी पर ‘दिल्ली दा पुत्त केजरीवाल’ गाना लॉन्च, जनता से की खास अपील

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (13 जनवरी 2025): लोहड़ी के खास मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) ने एक नया पंजाबी गाना लॉन्च किया है, जिसका टाइटल है ‘दिल्ली दा पुत्त केजरीवाल’। यह गाना पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। गाने के जरिए दिल्ली की जनता से अपील की गई है कि आगामी चुनावों में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की सरकार बनाए, ताकि जनहितकारी योजनाएं जारी रहें और नई गारंटियां लागू की जा सकें।

गाने में अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों जैसे मुफ्त बिजली, पानी, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा, और शिक्षा-स्वास्थ्य सुधार का जिक्र किया गया है। इसके अलावा, चुनाव बाद लागू होने वाली महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को भी उजागर किया गया है। महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे, जबकि संजीवनी योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया गया, जहां इसे खूब सराहा जा रहा है। पार्टी ने गाने के जरिए दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे इस बार भी ‘दिल्ली के बेटे’ अरविंद केजरीवाल को चुनकर विकास की रफ्तार को बनाए रखें।

गाने के माध्यम से अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के प्रति समर्पण और उनकी जनहितकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। ‘दिल्ली दा पुत्त केजरीवाल’ गाना न सिर्फ लोहड़ी के त्योहार की रौनक बढ़ा रहा है, बल्कि चुनावी माहौल में नई ऊर्जा भी भर रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।