15वें महाकौथिग का छठवां दिन: सुपर मॉम प्रतियोगिता, पूनम तोमर बनीविजेता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (24/12/2025): नोएडा स्टेडियम में चले रहे 15वें महाकौथिग मेले (Uttarakhand Mahakauthig 2025) के छठवें दिन सुबह का सत्र सुपर मॉम के नाम रहा। आज मंगलवार छठवें दिन सुबह के सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ प्रवीण रंजन DCP ट्रैफिक, नोएडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद विधिवत रूप से सुबह के सत्र के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर डीसीपी डॉ प्रवीण रंजन ने महकती के शानदार आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज मुझे नोएडा में महकती के मंच पर जागेश्वर धाम के दर्शन करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने उत्तराखंडी खान-पान एवं परिधानों की दिल खोलकर प्रशंसा की।

आज सुबह मुख्य रूप से उतराखंडी सुपर मॉम प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमे 16 सुपर मॉम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता मे मुख्य जज की भूमिका मे लोक गायिका स्वर कोलिला कल्पना चौहान, उतरखंडी अभिनेत्री मनीषा मलकोटी, उतराखंडी संगीत निर्देशक राकेश गुसाईं रहे। 3 राउंड तक चली प्रतियोगिता मे जजों ने प्रतिभागियों से मंच पर परिचय, लोक नृत्य तथा उत्तराखंड से संबंधित खानपान, वस्त्र, आभूषण, बोली भाषा एवं उनके सामाजिक योगदान को लेकर प्रश्न उत्तर किए गए।

सुपर मॉम प्रतियोगिता की विजेता दिल्ली बुराड़ी की पूनम तोमर बनी, जबकि दूसरे स्थान पर नोएडा सेक्टर -22 की सुनीता नयाल, तथा तीसरा स्थान ममता गुसाईं सुपरटेक नोएडा ने हासिल किया। इसके साथ ही विशेष पुरस्कार मे बिगरेली बांद का पुरस्कार रेनु उनियाल, इंद्रापुरम को मिला तथा लंबी धौंपेली का पुरस्कार कविता भाकुनी, मयूर विहार फेस-3 को दिया गया।

शाम के सत्र का मुख्य आकर्षण उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों की प्रस्तुति रहेगी। इस अवसर पर महाकौथिग के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान, संस्थापक कल्पना चौहान, चेयरमैन आदित्य घिल्डियाल, अध्यक्ष हरीश असवाल, संयोजिका इंद्रा चौधरी, मीडिया प्रभारी रजनी जोशी, सत्येंद्र नेगी, नीरज रावत समेत समस्त महाकौथिग टीम उपस्थित रही।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।