क्रिसमस पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (24 December 2025): क्रिसमस के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में 24 और 25 दिसंबर को ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंधों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार, लोगों की बढ़ती आवाजाही और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था दोनों दिन दोपहर 2 बजे से लागू रहेगी।

एडवाइजरी के मुताबिक, साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी मॉल, डीएलएफ एवेन्यू मॉल और एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल के आसपास विशेष ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। इसके चलते प्रेस एन्क्लेव रोड के साथ-साथ साकेत और पुष्प विहार की कई आंतरिक सड़कों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।

ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए कई प्रमुख चौराहों पर मीडियन कट और मूवमेंट को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। इनमें शेख सराय रेड लाइट, मेहरौली-बदरपुर रोड पर एशियन मार्केट रेड लाइट और श्री अरबिंदो मार्ग पर पीटीएस मालवीय नगर रेड लाइट शामिल हैं। शेख सराय से हौज रानी तक सभी मीडियन कट भी प्रतिबंधित समय के दौरान बंद रहेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि प्रेस एन्क्लेव रोड के दोनों कैरिजवे पर भारी वाहनों और डीटीसी/क्लस्टर बसों की आवाजाही पर रोक रहेगी। साथ ही, एशियन मार्केट रेड लाइट के जरिए एमबी रोड से पुष्प विहार की ओर डीटीसी और क्लस्टर बसों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। चिराग दिल्ली से कुतुब मीनार जाने वाले लोग खानपुर टी-पॉइंट, एमबी रोड और लाडो सराय टी-पॉइंट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि आईआईटी फ्लाईओवर से संगम विहार या सैनिक फार्म जाने वालों को टीबी हॉस्पिटल रेड लाइट, लाडो सराय रेड लाइट और खानपुर रेड लाइट के रास्ते जाने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि लोग यात्रा से पहले रूट की योजना बनाएं और निर्देशों का पालन करें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।