15वें महाकौथिग का पांचवा दिन: सुबह का सत्र रहा उत्तराखंडी परिधान युगल प्रतियोगिता के नाम

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (24/12/2025): नोएडा स्टेडियम में चले रहे 15वें उत्तराखंड महाकौथिग मेले (Uttarakhand Mahakauthig 2025) के पांचवें दिन की आज मंगलवार को सुबह का सत्र उत्तराखंडी परिधान युगल प्रतियोगिता के नाम रहा। 15वें महाकौथिग के पांचवें दिन सुबह के सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सतीश पाल (IAS), ACEO, नोएडा ऑथोरिटी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि एसीईओ सतीश पाल ने महाकौथिग के भव्य आयोजन को लेकर पूरी महाकौथिग टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महाकौथिग मे आपने उत्तराखंड के अनाज, परिधान, एवं खानपान को एक जगह संगठित किया है। उसकी भूरि भूरि प्रशंसा की जानी चाहिए, मैं भी यहां के खानपान का स्वाद लिया है तथा इस धार्मिक मंच पर बाबा जागेश्वर धाम के दर्शन करने को मिले।

महाकोष के अध्यक्ष आदित्य घड़ियाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने जेन जी को अपनी जड़ों एवं संस्कारों से जोड़ना चाहते हैं। पलायन रोकने का एकमात्र रास्ता है की अपना घर गांव में बनाएं और समय-समय पर बुजुर्गों की देखभाल के लिए अपने गांव जरूर जाते रहे इसी से राज्य की प्रगति सुनिश्चित है। उत्तराखंड को सिर्फ पर्यटन के नजर से ना देखें वहां की संस्कारों और संस्कृति को भी अपनायें।

आज के कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। उसके बाद उत्तराखंडी परिधान युगल प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
जिसमे जौनसार भावर की पूनम तोमर एवं पूजा चौहान को प्रथम स्थान हासिल हुआ। वहीं हेमा रावत, माहिरा रावत को दूसरा तथा सुमन देवी और भव्यांसु को तीसरा स्थान साहिल हुआ।

प्रतियोगिता के जज लोक गायिका कल्पना चौहान, उत्तराखंडी फिल्म अभिनेता राकेश गौड़ एवं अध्यापिका हेमा घुघतियाल रही।‌ 7 दिवसीय महाकौथिग मेले में इस बार डेढ़ सौ से ज्यादा कलाकार प्रतिभाग कर रहे हैं।

शाम के सत्र का शुभारंभ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी।‌ जिसमे लोग गायक अजय ढोंडियाल, लोक गायक दीवान कनवाल, लोक गायक मंगलेश डंगवाल तथा लोक गायिका आशा नेगी लोकगीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करेंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।