विश्वविद्यालयों का उद्देश्य धन नहीं, देश निर्माण होना चाहिए: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला | IILM University

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (23/12/2025): IILM यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा (IILM University, Greater Noida) में इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन (Indian Economic Association) के 108वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला (Shiv Pratap Shukla) शामिल हुए। टेन न्यूज से खास बातचीत में उन्होंने विकसित भारत 2047 (Viksit Bharat 2047) के लक्ष्य को लेकर अपने विचार साझा किए।

टेन न्यूज से बातचीत में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, जलवायु और पर्यावरण जैसे विषयों पर भी गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध की स्थिति है, लेकिन प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि यह युद्ध का समय नहीं है। ऐसे में सबको मिलकर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए।

बदलती परिस्थितियों में युवाओं और विश्वविद्यालयों की भूमिका पर बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल धन अर्जित करना नहीं होना चाहिए, बल्कि देश को आगे बढ़ाने में योगदान देना होना चाहिए। विश्वविद्यालयों को युवाओं को सही दिशा और सोच देने का काम करना चाहिए, ताकि भारत का भविष्य मजबूत बन सके।

तेज आर्थिक विकास के साथ-साथ समाज में बढ़ती चुनौतियों पर बात करते हुए राज्यपाल ने ड्रग्स की समस्या का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पिछले ढाई वर्षों से नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब यह अभियान जनता तक पहुंच चुका है और समाज खुद इसके खिलाफ खड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पहले लोग बोलते नहीं थे, अब वहां महिलाएं भी रात में लाठियां लेकर खड़ी हो रही हैं। इससे साफ है कि समाज जागरूक हो रहा है और ऐसे प्रयासों से देश का भविष्य उज्ज्वल बनेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।