टाटा सिएरा की बंपर एंट्री: सर्विस पर सवालों के बावजूद पहले दिन 70 हजार बुकिंग
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (23/12/2025): टाटा मोटर्स की नई सिएरा ने लॉन्च होते ही बाजार में हलचल मचा दी है। लोगों की तरफ से टाटा की सर्विस को लेकर शिकायतें अक्सर सामने आती हैं, लेकिन इसके बावजूद सिएरा को पहले ही दिन करीब 70 हजार बुकिंग मिल गईं। इसका सीधा मतलब है कि टाटा ने सिर्फ एक कार नहीं बेची, बल्कि अपनी विरासत, लोगों की भावनाएं और स्मार्ट प्राइसिंग स्ट्रैटेजी को बेचा।
सिएरा की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है। यही कीमत ग्राहकों को सबसे पहले आकर्षित करती है। शोरूम में कदम रखते ही ग्राहक इसी कीमत को देखकर कार देखने आते हैं। लेकिन जैसे-जैसे फीचर्स की बात होती है, ग्राहक का बजट धीरे-धीरे बढ़ता चला जाता है।
असल में सिएरा का टॉप मॉडल करीब 21.29 लाख रुपये तक जाता है। ग्राहक बेहतर फीचर्स, बड़ा टचस्क्रीन, सेफ्टी और प्रीमियम लुक के लिए 3 से 4 लाख रुपये तक अतिरिक्त खर्च करने को तैयार हो जाते हैं। क्योंकि कार अधिकतर लोग EMI पर लेते हैं, इसलिए उन्हें कीमत का फर्क उतना भारी नहीं लगता।
सिएरा का डिजाइन भी इसकी बड़ी ताकत है। इसका लुक HD Defender जैसी दमदार SUV से मिलता-जुलता है, जो युवाओं और SUV पसंद करने वालों को काफी पसंद आ रहा है। रेट्रो टच के साथ मॉडर्न डिजाइन लोगों के दिल को छू रहा है।
टाटा मोटर्स ने सिएरा के जरिए यह साबित कर दिया कि आज के समय में सिर्फ प्रोडक्ट नहीं, बल्कि भावना, ब्रांड वैल्यू और सही कीमत दिखाने की कला ज्यादा मायने रखती है। यही वजह है कि सर्विस की आलोचना के बावजूद सिएरा लॉन्च के पहले ही दिन रिकॉर्ड बुकिंग हासिल करने में सफल रही।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।