ग्रेटर नोएडा के मिलक गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग, युवक को लगी गोली
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (10/11/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के मिलक गांव में सोमवार रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक को गोली लग गई, जबकि कई अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, मिलक गांव निवासी बलजीत और वीरेंद्र पक्ष के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार रात करीब 9 बजे इसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान दोनों ओर से गोलीबारी भी हुई।
इस संघर्ष में बलजीत पक्ष के उधम को गोली लग गई। उन्हें गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मारपीट के दौरान कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इसके अलावा दोनों पक्षों के वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।
घटना की सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विवाद पुरानी रंजिश से जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।